KXIP vs RCB 6th IPL Match 2020: केएल राहुल ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने गुरुवार को आईपीएल-13 का पहला शतक जमाया. राहुल ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शतक जमाया. राहुल ने 69 गेंदों पर नाबाद 132 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 चौके और सात छक्के लगाए.
KXIP vs RCB 6th IPL Match 2020: किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने गुरुवार को आईपीएल-13 का पहला शतक जमाया. राहुल ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शतक जमाया. राहुल ने 69 गेंदों पर नाबाद 132 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 चौके और सात छक्के लगाए.
यह राहुल के आईपीएल करियर का दूसरा शतक है. राहुल ने 2019 में अपना पहला आईपीएल शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ जमाया था. राहुल से पहले इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर उनकी ही टीम के मयंक अग्रवाल के नाम था. मंयक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89 रन बनाए थे.
राहुल को इस पारी में विराट कोहली ने दो जीवनदान दिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

