Coronavirus Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 3.35 करोड़ से अधिक, अब तक 10,06,576 संक्रमितों की हुई मौत
दुनिया में कोविड19 मामलों की कुल संख्या 3.35 करोड़ और मृत्यु संख्या 10 लाख को पार कर गई है. नए अपडेट के मुताबिक बुधवार तक दुनिया में कुल मामलों की संख्या 3,35,60,877 और मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,06,576 हो गई है. मामलों की संख्या में ब्राजील दुनिया में तीसरे और मौतों की संख्या में दूसरे स्थान पर है. यहां 47,77,522 मामले और 1,42,921 मौतें दर्ज हो चुकी हैं.