देश

Protest Against Farm Bills 2020: दिल्ली पुलिस ने कृषि बिलों के विरोध में इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने की घटना चार और लोगों को किया गिरफ्तार, पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों भी हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में संसद द्वारा पारित किए गए कृषि कानून के विरोध में इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने की घटना के मामले में पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों सहित चार और लोगों को गिरफ्तार किया है. बाद में आग पर काबू पा लिया गया और ट्रैक्टर को पुलिस ने मौके से हटा दिया.

Protest Against Farm Bills 2020: दिल्ली पुलिस ने कृषि बिलों के विरोध में इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने की घटना चार और लोगों को किया गिरफ्तार, पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों भी हिरासत में
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 30 सितम्बर: दिल्ली पुलिस ने हाल ही में संसद द्वारा पारित किए गए कृषि कानून के विरोध में इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने की घटना के मामले में पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों सहित चार और लोगों को गिरफ्तार किया है. जिन तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है, वे हरीश पंवार और अब्राहम रॉय मणि (दोनों अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव) और एआईवाईसी के सचिव व पंजाब युवा कांग्रेस के प्रभारी बंटी (ऋषिकेश) शेल्के हैं.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पहले छह लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत गैर-जमानती धारा भी शामिल है. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 188, महामारी रोग अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: Farm Bill Row 2020: सीएम भूपेश बघेल का अनुरोध, राष्ट्रपति कृषि बिल पर ना करें हस्ताक्षर, असंवैधानिक तरीके से हुआ है पारित

दिल्ली पुलिस के अनुसार, कृषि विधेयकों के विरोध में कथित रूप से पंजाब युवा कांग्रेस के लगभग 15-20 अज्ञात व्यक्ति सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और इसे आग के हवाले कर दिया. बाद में आग पर काबू पा लिया गया और ट्रैक्टर को पुलिस ने मौके से हटा दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).