Coronavirus Cases in India Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86,821 नए मामले दर्ज, पीड़ितों का आकड़ा 63 लाख के पार
भारत में पिछले 24 घंटों में सामने आए 86,821 नए कोरोना वायरस मामलों और 1,181 मौतों के साथ गुरुवार को देश में संक्रमण के कुल मामले 63,12,584 हो गए. दर्ज किए गए कुल मामलों में से 9,40,705 मामले वर्तमान में सक्रिय हैं, वहीं 52,73,201 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 98,678 लोगों ने वायरल बीमारी के कारण दम तोड़ दिया.