पटना के बेउर क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने BJP नेता की गोली मारकर की हत्या, घटनास्थल पर हुई मौत
बिहार की राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. फि लहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा सुबह अपने तेजप्रताप नगर मुहल्ला स्थित अपने घर के पास टहलने के लिए निकले थे.
पटना, 1 अक्टूबर: बिहार की राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. फि लहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा सुबह अपने तेजप्रताप नगर मुहल्ला स्थित अपने घर के पास टहलने के लिए निकले थे. इसी बीच घर के समीप ही बाइक पर सवार होकर आए अपराधी उनके पास आकर रुके और उन्हें गोली मार दी. दोनों अपराधी अपना मुंह ढंके हुए थे.
इस घटना के बाद बीजेपी नेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अपराधी घटना को अंजाम देकर फ रार हो गए. बेउर के थाना प्रभारी फूलदेव चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि हत्या के कारणों का फि लहाल पता नहीं चल पाया है.
उन्होंने हालांकि बताया कि प्रथम दृष्टया संपत्ति को लेकर विवाद बताया जा रहा है. पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है. राजेश ने कुछ ही दिन पहले भजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और बताया जा रहा है कि उन्हें बीजेपी मंडल समिति में जगह दी गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

