Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़े 3.38 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या हुई 1,012,894
वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.38 करोड़ के पार हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या लगभग 1,012,900 हो गई है. संक्रमण से हुई मौतों के हिसाब से वर्तमान में ब्राजील 143,952 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं भारत 6,225,763 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 97,497 हो गई है.
वाशिंगटन, 1 अक्टूबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 3.38 करोड़ के पार हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या लगभग 1,012,900 हो गई है. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 33,874,283 हो गई और मृत्यु संख्या बढ़कर 1,012,894 हो गई. सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक संक्रमण के मामलों 7,229,723 और उससे हुई 206,905 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित देश है.
वहीं भारत 6,225,763 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 97,497 हो गई है. सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से अन्य शीर्ष 15 देशों में ब्राजील 4,810,935, रूस 1,170,799, कोलम्बिया 829,679, पेरू 811,768, स्पेन 769,188, अर्जेंटीना 751,001, मेक्सिको 743,216, दक्षिण अफ्रीका 674,339, फ्रांस 604,031, चिली 462,991, ईरान 457,219, ब्रिटेन 455,846, बांग्लादेश 363,479, इराक 362,981 और सऊदी अरब 334,605 हैं.
संक्रमण से हुई मौतों के हिसाब से वर्तमान में ब्राजील 143,952 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं 10,000 से अधिक मौत वाले देश मेक्सिको 77,646, ब्रिटेन 42,233, इटली 35,894, पेरू 32,396, फ्रांस 32,396, स्पेन 31,791, ईरान 26,169, कोलंबिया 25,998, रूस 20,630, अर्जेंटीना 16,937, दक्षिण अफ्रीका 16,734, चिली 12,741, इक्वाडोर 11,355, इंडोनेशिया 10,740 और बेल्जियम 10,001 है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

