UP coronavirus update: 5 सप्ताह बाद यूपी में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हजार से कम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 सप्ताह के बाद राज्य में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हजार से कम हुई है. मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने जनपद लखनऊ , कानपुर, मेरठ, गोरखपुर तथा वाराणसी में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इन जिलों में चिकित्सा व्यवस्था को सु²ढ़ करते हुए कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर में वृद्घि की जाए. योगी ने कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रदेश में की जा रही प्रभावी कार्यवाही को जारी रखें. उन्होंने कहा कि 5 सप्ताह के बाद राज्य में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हजार से कम हुई है. उन्होंने चिकित्सा के बेहतर उपाय करते हुए एक्टिव मरीजों की संख्या में और कमी लाने के निर्देश दिए हैं.