Bihar Elections 2020: बीजेपी के अधिक सीट जीतने पर सीएम पद की कुर्सी को लेकर JDU से हो सकता है टकराव
: बिहार के 60 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं का मानना है कि यदि चुनाव में भाजपा अधिक सीटें जीतती है, तो परिणाम सामने आने के बाद भाजपा (BJP)और जदयू (JDU) के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान हो सकती है. बिहार राज्य चुनाव पर शनिवार को जारी आईएएनएस एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार, बिहार के 60 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं का मानना है कि भाजपा-जदयू के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर टकराव होगा.