Kangana Ranaut ने अपनी नई कविता 'आसमान' से जीता लोगों का दिल
अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने अंदर के कवयित्री भाव को जगाते हुए ट्विटर पर अपनी एक कविता साझा की है, जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. कंगना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे उन पर फिल्माया गया है. वीडियो में तस्वीरों के बैकग्रांउड में कंगना की आवाज में यह कविता सुनने को मिलती है, जिसका शीर्षक 'आसमान' है.