Kangana Ranaut ने अपनी नई कविता 'आसमान' से जीता लोगों का दिल
अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने अंदर के कवयित्री भाव को जगाते हुए ट्विटर पर अपनी एक कविता साझा की है, जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. कंगना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे उन पर फिल्माया गया है. वीडियो में तस्वीरों के बैकग्रांउड में कंगना की आवाज में यह कविता सुनने को मिलती है, जिसका शीर्षक 'आसमान' है.
अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने अंदर के कवयित्री भाव को जगाते हुए ट्विटर पर अपनी एक कविता साझा की है, जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. कंगना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसे उन पर फिल्माया गया है. वीडियो में तस्वीरों के बैकग्रांउड में कंगना की आवाज में यह कविता सुनने को मिलती है, जिसका शीर्षक 'आसमान' है.
वीडियो में कंगना के घर सहित मनाली की खूबसूरत वादियों की भी कुछ तस्वीरें हैं. कविता में आसमान की विशालता को एक रूपक के तौर पर इस्तेमाल कर एक प्रेमी के प्यार पर संदेह जताने की बात कही गई है. अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "कविता जिसे मैंने इन गर्मियों में लिखा और शूट किया है, सर्दियों के दस्तक देने से आसमान की याद दिला दी है." यह भी पढ़े: Nikita Tomar Murder: मिर्जापुर 2 के मुन्ना से इंस्पायर्ड था निकिता को मारने वाला तौशीफ, भड़की कंगना रनौत ने कहा- Shame On Bullywood
Poem I wrote and shot this summer, as winter approaches reminiscing Aasman ❤️ pic.twitter.com/AairtGXdjh
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 1, 2020
अभिनय की बात करें, तो कंगना आगे आने वाले समय में फिल्म 'तेजस' में नजर आएंगी. पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा किए, जिसमें उन्हें 'तेजस' के निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा और फिल्म में उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए कोच बने विंग कमांडर अभिजीत गोखले के साथ देखा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2020 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

