COVID-19:Katrina Kaif ने कोरोना काल में अपनाया ये नया एयरपोर्ट लुक
कोरोनावायरस महामारी के बीच सफर करने के दौरान अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने एयरपोर्ट लुक को अपने प्रशंसकों संग साझा किया है. कैटरीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह हवाई अड्डे पर नजर आ रही हैं.
कोरोनावायरस महामारी के बीच सफर करने के दौरान अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपने एयरपोर्ट लुक को अपने प्रशंसकों संग साझा किया है. कैटरीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह हवाई अड्डे पर नजर आ रही हैं. कैटरीना इस तस्वीर में पीपीई कीट पहनकर अपनी तस्वीर निकाली है. कैटरीना का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.
तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री लिखती हैं, "सुरक्षा पहले हैं, वैसे आउटफिट भी बुरा नहीं है." कैटरीना तस्वीर में पीपीई किट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट फेस मास्क और फेस शील्ड भी पहन रखा है. यह भी पढ़े:Amitabh Bachchan Shares Photo with Katrina Kaif: अमिताभ बच्चन ने कैटरीना कैफ संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, कही ये मजेदार बात!
अभिनय की बात करें, तो कैटरीना आने वाले समय में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं. इसके अलावा, वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ 'फोन भूत' में भी नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2020 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

