OTT प्लेटफॉर्म की बड़ी सफलता के बावजूद बॉलीवुड का टीवी के साथ रोमांस अब भी है बरकरार
ओटीटी को लेकर एक खास तबके में क्रेज हो सकता है लेकिन बॉलीवुड का टेलीविजन को जुनून अब भी कायम है. मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर सुपरस्टार सलमान खान, सनी लियोन तक फिल्मस्टार्स छोटे पर्दे पर वापसी करते नजर आ रहे हैं, फिर चाहे शो होस्ट करना हो, फिल्में प्रमोट करना हो या रियलिटी टीवी शो में मेंटर या जज के रूप में आना हो.