मानवीय' रावण पर विवादित बयान देने के बाद सैफ अली खान ने मांगी माफी बोले - हमेशा से भगवान राम हीरो की छवि वाले रहे हैं
अभिनेता सैफ अली खान ने अपने मानवीय रावण वाले बयान के लिए ट्रोल होने के बाद माफी मांगी है. वह कहते हैं कि भगवान राम हमेशा उनके लिए धार्मिकता और वीरता के प्रतीक रहे हैं. हाल ही में एक साक्षात्कार में अभिनेता ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' रावण के 'मानवीय' पक्ष को दिखाने वाली है.
अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपने मानवीय रावण वाले बयान के लिए ट्रोल होने के बाद माफी मांगी है. वह कहते हैं कि भगवान राम हमेशा उनके लिए धार्मिकता और वीरता के प्रतीक रहे हैं. हाल ही में एक साक्षात्कार में अभिनेता ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) रावण के 'मानवीय' पक्ष को दिखाने वाली है.
भाजपा नेता राम कदम (Ram Kadam) सहित कई लोगों को अच्छा नहीं लगा. भाजपा नेता ने रविवार को लिखा, "अभिनेता सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' के बारे में एक बेहद चौंकाने वाला बयान देते हैं. रावण का किरदार निभाने वाले सैफ, रावण द्वारा सीता मां का अपहरण करने पर सफाई देंगे. रावण के मानवीय पक्ष को दिखाया जाएगा और श्रीराम के खिलाफ रावण के युद्ध को उचित बताया जाएगा." यह भी पढ़े: Adipurush: प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म में कृति सेनन निभाएंगी सीता का किरदार?
प्रभु #श्रीराम धर्म को स्थापित करते है।श्रीराम और रावण के बीच युद्ध धर्म और अधर्म की लड़ाई है। फ़िल्म निर्माता तथा निर्देशक हिन्दू आस्थाओं का सम्मान करते हुए फ़िल्म बनाए। जिस प्रकार से #Omraut जी नें #Tanaji फिल्म में समस्त हिन्दुओं का तथा मराठों का सन्मान उजागर किया था उस
— Ram Kadam - राम कदम (@ramkadam) December 6, 2020
उन्होंने आगे लिखा, "निर्देशक ओम राउत आपने 'तानाजी' बनाई, जिसे दुनियाभर में खूब सराहा गया, यह हिंदू गौरव और मराठी अस्मिता के साथ न्याय करती है. लेकिन अगर आदिपुरुष ने रावण को सकारात्मक रोशनी में दिखाने की योजना बनाई और सीता मां के अपहरण के अमानवीय कृत्य को सही ठहराया. हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे. आशा है कि बेहतर समझेंगे." यह भी पढ़े: Adipurush: प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट आई सामने, साल 2022 में इस दिन होगा महा संग्राम
इस पर माफी मांगते और सफाई देते हुए सैफ ने रविवार को कहा, "मुझे पता चला है कि एक साक्षात्कार के दौरान मेरे एक बयान ने विवाद और लोगों की भावनाओं को आहत किया है. मेरा ऐसा इरादा कभी नहीं था या न मैंने जानबूझकर कुछ कहा. मैं ईमानदारी से सभी से माफी मांगना चाहता हूं और अपना बयान वापस लेना चाहता हूं. भगवान राम हमेशा से मेरे लिए धार्मिकता और वीरता के प्रतीक रहे हैं. 'आदिपुरुष' बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के बारे में है और पूरी टीम मिलकर महाकाव्य को बिना किसी विकृतियों के प्रस्तुत करने का काम कर रही है."
ओम राउत निर्देशित 'आदिपुरुष' में तेलुगू सुपरस्टार प्रभास भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

