बॉलीवुड

अदा शर्मा, नवीन कस्तूरिया ने 'पति, पत्नी और पंगा' पर की बात

वेब सीरीज 'पति पनी और पंगा' के ट्रेलर को जारी कर दिया गया है. ऐसे में इसमें शामिल कलाकारों अदा शर्मा और नवीन कस्तूरिया ने छह एपिसोड के इस शो पर खुलकर बात की है. अबीर सेनगुप्ता ने सीरीज को लिखा और निर्देशित किया है

अदा शर्मा, नवीन कस्तूरिया ने 'पति, पत्नी और पंगा' पर की बात
पति पत्नी और पंगा टीजर (Photo Credits: Instagram)

वेब सीरीज 'पति पनी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) के ट्रेलर को जारी कर दिया गया है. ऐसे में इसमें शामिल कलाकारों अदा शर्मा (Adah Sharma) और नवीन कस्तूरिया (Naveen Kasturia) ने छह एपिसोड के इस शो पर खुलकर बात की है. अबीर सेनगुप्ता ने सीरीज को लिखा और निर्देशित किया है. अदा ने अपने किरदार के बारे में कहा, "यह एक ऐसा किरदार है, जिसे भारत में किसी लड़की ने निश्चित तौर पर पहले कभी नहीं निभाया होगा और दर्शकों द्वारा इसे देखे जाने का मुझसे और इंतजार नहीं हो रहा है.

पति, पत्नी और पंगा यह सीएज न सिर्फ आपको हंसाएगा, बल्कि इसके माध्यम से हमारे समाज की कुरीतियों को भी उजागर किया जाएगा." नवीन कहते हैं, "'पति, पत्नी और पंगा' एक हल्के मिजाज की कॉमेडी है, लेकिन इसमें समाज के लिए एक संदेश भी निहित है, जो इसे एक बेहतर कहानी बनाता है." यह भी पढ़े: Adah Sharma on her Male Character: आदमी का किरदार निभाने पर बोली अदा शर्मा, कहा- सोचा नहीं था ऐसा करूंगी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

शो की कहानी रोमाचंक नामक एक छोटे से ब्रोकर और शिवांगी नामक एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जब इन दोनों की शादी होती है, तो रोमांचक को शिवांगी के एक अजीब से सीक्रेट के बारे में पता लगता है. सीरीज को 11 दिसंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर जारी किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).