ब्रिटेन से केरल पहुंचे 8 लोग COVID-19 से पीड़ित, प्रशासन हुआ हाई अलर्ट
ब्रिटेन से यहां पहुंचे आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इन आठ लोगों के सैंपल को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोरोनावायरस के स्ट्रेन में कोई अनुवांशिकी बदलाव तो नहीं है.