Sara Ali Khan ने अपनी स्टारडम को लेकर दिया ऐसा बयान, फैंस भी हुए खुश
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपने महज दो साल लंबे करियर में ग्लैमर की दुनिया की चकाचौंध और प्रशंसकों के प्यार से रूबरू हुई हैं. अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा इंडस्ट्री के तौर-तरीकों से बचपन से ही वाकिफ हैं, हालांकि वह खुद स्टारडम में यकीन नहीं रखती हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने महज दो साल लंबे करियर में ग्लैमर की दुनिया की चकाचौंध और प्रशंसकों के प्यार से रूबरू हुई हैं. अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा इंडस्ट्री के तौर-तरीकों से बचपन से ही वाकिफ हैं, हालांकि वह खुद स्टारडम में यकीन नहीं रखती हैं.
आईएएनएस संग हुई बातचीत में सारा ने आईएएनएस को बताया, "मुझे स्टारडम की चाहत नहीं है. अभी तक मैंने फैंस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, स्टार शब्द का उपयोग नहीं किया है. मैं इन सभी चीजों पर यकीन नहीं रखती हूं क्योंकि हर शुक्रवार को यहां सितारों की तकदीरें बदलती रहती हैं." सारा ने आगे कहा, "मेरे ख्याल से एक आपकी नीयत ही ऐसी चीज है, जो मायने रखती है. आपकी जो नीयत होती है वो मैटर करता है और कहीं न कहीं जो आपकी शिद्दत, पैशन और जुनून होता है वो मैटर करता है. इनके अलावा सारी चीजें बदलती रहती हैं और बदलती रहेंगी." यह भी पढ़े: Coolie No.1 Twitter Review: वरुण धवन-सारा अली खान की फिल्म से निराश हुए दर्शक, ट्विटर पर Memes बनाकर उड़ाई खिल्ली
View this post on Instagram
अभिनय की बात करें, तो सारा हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आई हैं. इसके अलावा, आने वाले समय में वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ आनंद एल. राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2020 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

