Tandav Movie: 'तांडव' में समर प्रताप सिंह का किरदार आकर्षक : सैफ अली खान
सैफ अली खान समर प्रताप सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सैफ ने बताया, "'तांडव' में मेरा किरदार उस राजनेता के बारे में हैं, जो काफी शक्तिशाली और खतरनाक है. मैं इस किरदार की तरफ इसलिए आकर्षित हुआ, क्योंकि इसमें एक रहस्य है, वह क्या सोच रहा है इसके बारे में बता पाना मुश्किल है.