Karan Johar ने 'बेबी रैपर्स' से कराया लोगों का परिचय
फिल्मकार करण जौहर ने अपने बच्चों यश और रूही की एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें उन्होंने उन्हें 'बेबी रैपर्स' के नाम से पुकारा है. इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में यश और हीरू को रंग-बिरंगे परिधानों और चश्मों के साथ देखा जा सकता है.
फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) ने अपने बच्चों यश और रूही की एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें उन्होंने उन्हें 'बेबी रैपर्स' के नाम से पुकारा है. इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में यश और हीरू को रंग-बिरंगे परिधानों और चश्मों के साथ देखा जा सकता है. इसके साथ कैप्शन में करण ने लिखा है, "नहीं पता कि अपने घर में मुझे फैशन की अच्छी समझ है या नहीं, लेकिन मेरे बेबी रैपर्स को जरूर है."
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तस्वीर को यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. अभिनेता रणवीर सिंह ने इसके कमेंट सेक्शन में हार्ट और लव ईमोजी के साथ इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. करण जौहर ने साल 2017 में सरोगेसी प्रक्रिया के माध्यम से अपनी जिंदगी में इन बच्चों को शामिल किया. यह भी पढ़े: Drugs Case: करण जौहर ट्विटर पर हुए ट्रोल, ड्रग्स केस में मिले समन के बाद लोगों ने कहा- अब कॉफी विद NCB खेलना!
View this post on Instagram
काम की बात करें, तो फिल्मकार इस वक्त अपनी अगली फिल्म 'तख्त' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं. साल 2016 में आई अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के बाद करण इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर निर्देशन के क्षेत्र में अपनी वापसी करने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

