रविचंद्रन अश्विन ने एक ही टेस्ट में पांच विकेट लेने के अलावा 50 रन या उससे अधिक की पारी खेलने के मामले में न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर सर रिचर्ड हेडली की बराबरी कर ली है.
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार की हैदराबाद या किसी अन्य शहर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है.
मध्यप्रदेश के वन विभाग के राज्य-स्तरीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीवों का शिकार कर अंगों का कारोबार करने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से बड़ी मात्रा में वन्य प्राणियों के अवयव पाए गए हैं.
हिमालय में ग्लेशियर टूटने से पिछले सप्ताह आई आफत को लेकर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि पहाड़ में हुई बर्फबारी से ग्लेशियर के नीचे का रॉकमास उसके भार को संभाल नहीं पाया होगा और वह गिर गया होगा.
बिहार सतर्कता ब्यूरो ने रविवार को कृषि भूमि संरक्षण विभाग के एक निदेशक के घर पर छापेमारी की. डीएसपी रैंक के अधिकारी सत्यनारायण राम के नेतृत्व में एक टीम ने यहां आशियाना नगर के पास मजिस्ट्रेट कॉलोनी इलाके में गणेश राम के घर पर छापा मारा
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है. इन छात्रों को मुफ्त में कोचिंग की सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'अभ्युदय' योजना लॉन्च कर दी है.
अलीगढ़ जिले में एक 50 वर्षीय किसान ने आत्महत्या कर ली है क्योंकि उन्हें 1.5 लाख रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया था. जब किसान ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि उनके पास भुगतान करने के इतने पैसे नहीं है, तो कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया गया.
भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली (38) और रविचंद्रन अश्विन (34) की सधी हुई पारियों की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को दूसरी पारी में लंच तक छह विकेट पर 156 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त अब 351 रनों की हो गयी है.
भारत और इंग्लैंड के बीच यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पिचें स्पिनरों के अनुकूल मानी जा रही है और टीमों को इस पिच पर बल्लेबाजी के लिए एक बैंचमार्क सेट करने की जरूरत है.
रूस में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 14,185 नए मामले दर्ज हुए हैं, जो एक दिन पहले दर्ज हुए 14,861 मामलों से कुछ कम है.
अभिनेता सोनू सूद ने देश के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंद लोगों को इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा वितरित करने का फैसला किया है. उन्होंने अपने गृहनगर मोगा में 100 ई-रिक्शा वितरित कर अपनी मुहिम की शुरुआत की.
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने डीजल के दाम में हो रही वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद शुल्क और वैट में कटौती समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार को 14 दिन का नोटिस देने का फैसला लिया है.
दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर, एक्टिविस्ट जेल में, टेररिस्ट बेल पर
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार की हैदराबाद या किसी अन्य शहर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र हैदराबाद को केंद्र शासित प्रदेश बना सकता है.
डीजल के दाम पर नहीं लगी लगाम तो होगा ट्रकों का चक्का जाम : एआईएमटीसी
तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा से मिलने का पल बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के लिए एक 'फैन मोमेंट' रहा. सारा ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय संग अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों सेल्फी लेते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड की पहली पारी 134 पर समेट दी. भारत ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 249 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है.
पुलिस ने रविवार को जम्मू में बस स्टैंड से सात किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
मध्य प्रदेश में सियासी संग्राम का नया हथियार फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बन गई है. किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान के बाद कंगना के खिलाफ बैतूल में कांग्रेस ने लगातार दो दिन तक प्रदर्शन किया, क्योंकि यहां उनकी 'धाकड़' फिल्म की शूटिंग चल रही है.
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्होंने अपने पति आनंद आहूजा के लिए एक रोमांस भरा पोस्ट साझा किया है. अभिनेत्री जब ग्लासगो में अपने फिल्म की शूटिंग कर रही थी, उस समय कई सप्ताह साथ बिताने के लिए पति को धन्यवाद दिया.