देश

Uttar Pradesh: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, दोनों बेटों से अवैध निर्माण मामले में पुलिस स्टेशन में करीब 3 घंटे हुई पूछताछ

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, दोनों बेटों से अवैध निर्माण मामले में पुलिस स्टेशन में करीब 3 घंटे हुई पूछताछ

Uttar Pradesh: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, दोनों बेटों से अवैध निर्माण मामले में पुलिस स्टेशन में करीब 3 घंटे हुई पूछताछ
मुख्‍तार अंसारी (Photo Credits-PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मऊ सीट से बहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के दोनों बेटे उमर और अब्बास से सोमवार को हजरतगंज कोतवाली घंटो पूछताछ की गयी.  डालीगंज में अवैध निर्माण के मामले में हजरतगंज कोतवाली में बीते साल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. उस मामले में दोनों ने हाई कोर्ट से अरेस्ट स्टे भी ले रखा था. इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों के अवैध निर्माण के मामले में विवेचक ने पूछताछ की थी. दोनों के बयान दर्ज हुए हैं.

मामले के विवेचक इंस्पेक्टर डीसी श्रीवास्तव ने मुख्तार के बेटे उमर और अब्बास अंसारी से अवैध निर्माण के बारे में करीब 50 सवाल किए। कई सवालों में बताया जा रहा है कि दोनों भाई घिरते नजर आए। इंस्पेक्टर ने उनसे जमीन कब और कैसे ली, कैसे और क्यों, उस पर निर्माण कार्य शुरू कराया.  करीब एक घंटे तक दोनों से पूछताछ चली। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया. विवेचक के कक्ष से निकलने के बाद दोनों ने मीडिया को कोई भी जानकारी नहीं दी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह बयान दर्ज कराने आए थे. यह भी पढ़े: BSP विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के बेटों पर UP पुलिस ने रखा इनाम, दोनों भाइयों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

मुख्तार अंसारी ने डालीबाग स्थित एक जमीन पर कब्जा करके एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कराया था. बीते अगस्त माह में एलडीए ने इमारत को अवैध घोषित कर ढहा दिया था.  मामले की जांच के बाद लेखपाल की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था. पुलिस, उमर और अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, पर वह फरार चल रहे थे। इसके बाद दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था.  दोनों ने इस दौरान हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे ले लिया। इसके बाद अब्बास भागकर जयपुर पहुंचा। वहां उसने शादी भी रचा ली. बीते दिनों अब्बास की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो सबको जानकारी हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).