बॉलीवुड

Alia Bhatt की फिल्म 'डार्लिग्स' की शूटिंग जल्द होगी शुरू, शाहरुख खान कर रहें हैं प्रोड्यूस

डियर जिंदगी' के बाद शाहरुख खान और आलिया भट्ट इस बार 'डालिर्ंग्स' के साथ मां-बेटी की एक मजेदार कहानी को बयां करने के लिए साथ आ रहे हैं, लेकिन अभिनेता इस बार एक निर्माता का पदभार संभाल रहे हैं.

Alia Bhatt की फिल्म 'डार्लिग्स' की शूटिंग जल्द होगी शुरू, शाहरुख खान कर रहें हैं प्रोड्यूस
आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

'डियर जिंदगी' (Dear Zindagi) के बाद शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और आलिया भट्ट इस बार 'डार्लिग्स' (Darlings) के साथ मां-बेटी की एक मजेदार कहानी को बयां करने के लिए साथ आ रहे हैं, लेकिन अभिनेता इस बार एक निर्माता का पदभार संभाल रहे हैं. शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने पहली बार गौरी शिंदे (Gauri Shinde) की 'डियर जिंदगी' में साथ काम किया था, लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी. एक सूत्र के मुताबिक, पूरी फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) द्वारा किया जा रहा है. अभी कुछ समय पहले ही आलिया को इसकी कहानी सुनाई गई थी. एक सूत्र ने बताया, "उन्हें यह बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी."

'डार्लिग्स' के साथ जसमीत के रेने बतौर निर्देशक डेब्यू कर रही हैं, जिन्होंने कई फिल्मों पर एसोसिएट डायरेक्टर और चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है और 'फोर्स 2', 'फन्नी खान' व 'पति पत्नि और वो' जैसी फिल्में लिख चुकी हैं. फिल्म में आलिया के साथ-साथ शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू जैसे कलाकार भी हैं. कहा जा रहा है कि यह मां-बेटी की एक प्यारी सी जोड़ी के बारे में एक अजीब कहानी है, जो जिंदगी में पागलपन से भरपूर परिस्थितियों से होकर गुजरती हैं, जिसे पर्दे पर आलिया और शेफाली ने निभाया है. यह भी पढ़े: Alia Bhatt Hot Bikini Photos: आलिया भट्ट ने मालदीव से शेयर की अपनी बेहद हॉट बिकिनी फोटोज, बोल्ड अंदाज से ढाया कहर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

सूत्र ने कहा, "यह मुंबई में एक मध्यम वर्गीय परिवार के जीवन पर आधारित है, जिसमें दो महिलाओं के जीवन को दर्शाया गया है, जहां उन्हें असाधारण परिस्थितियों में साहस और प्यार मिल जाता हैं. इस सप्ताह फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है. सूत्र बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग 2021 की पहली तिमाही में ही शुरू की जाएगी. फिल्म को इस साल रिलीज किए जाने की भी बात चल रही है. प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है और टीम मुंबई में बहुत जल्द शूटिंग शुरू करने की तैयारी में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).