Uttar Pradesh: नदियों के उफान को देखते हुए 16 जिलों में बाढ़ अलर्ट
उत्तर प्रदेश के सोलह जिलों को आने वाले दिनों में बाढ़ के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है. इनमें लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, गोंडा, संत कबीर नगर, बलिया, बाराबंकी, सीतापुर और मऊ शामिल हैं.