विदेश

COVID-19 Update: पूरे विश्व में कोविड-19 के मामले 17.8 करोड़ से ज्यादा

पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 17.8 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी से अब तक कुल 38.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. ये आंकडे जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं.

COVID-19 Update: पूरे विश्व में कोविड-19 के मामले 17.8 करोड़ से ज्यादा
कोरोना वायरस/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वाहशिंगटन, 20 जून : पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 17.8 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी से अब तक कुल 38.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. ये आंकडे जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय (Johns Hopkins University) ने साझा किए हैं. रविवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान में कोरोना के मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 178,119,063 और 3,857,719 है.

सीेएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,536,904 और 601,721 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 29,823,546 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है. सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे खराब देश ब्राजील (17,883,750), फ्रांस (5,817,272), तुर्की (5,365,208), रूस (5,237,847), यूके (4,636,990), अर्जेंटीना (4,250,902), इटली (4,252,095), कोलंबिया (3,917,348), स्पेन (3,757,442), जर्मनी (3,729,597) और ईरान (3,729,597) हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19: कर्नाटक के इन 16 जिलों में लॉकडाउन प्रतिबंधों में आंशिक ढील

कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 500,800 लोगों की जान गवाने के साथ ही दूसरे नंबर पर है. भारत (385,137), मैक्सिको (230,959), यूके (128,234), इटली (127,253), रूस (126,761) और फ्रांस (110,886) में 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2021 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).