देश

Noida: नोएडा में ऑनलाइन कॉल गर्ल्स सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है. ऑनलाइन कॉल गर्ल सप्लाई कर के सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पदार्फाश कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक फरार आरोपी की तलाश जारी है.

Noida: नोएडा में ऑनलाइन कॉल गर्ल्स सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नोएडा, 20 जून : नोएडा पुलिस (Noida Police) को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है. ऑनलाइन कॉल गर्ल सप्लाई कर के सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पदार्फाश कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक फरार आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking) के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पदार्फाश कर आरोपियों को थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के गेस्ट हाउस के सामने से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल होने वाली एक कार, 3 मोबाइल फोन और 24,930 रुपये बरामद किए हैं. हालांकि, इस दौरान आरोपियों का एक साथी फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों ने बताया है कि ये लोग वाट्सएप नंबर के माध्यम से लोगों से बात करते थे और डील होने पर गाड़ी के माध्यम से लड़कियों को होटल, घर, मकान, कोठी आदि स्थलों पर पहुचाते थे, वहीं ग्राहकों से मोटी रकम नकद पैसा वसूलते थे. इसके अलावा दोनों आरोपी ग्राहकों के हिसाब से 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक वसूलते थ, जिसमें से लड़कियों को 1500 रुपये प्रति ग्राहक दिया जाता था. इसी क्रम में शनिवार को एएचटीयू टीम ने एक नंबर पर सूचना प्राप्त करने के लिए ग्राहक बनकर गिरोह से बातचीत की, वहीं आज के लिए 2 लड़कियों की बुकिंग की और उन्हें एक गेस्ट हाउस के सामने बुलाया. उसी दौरान दोनो आरोपी अपनी गाड़ी में लड़कियों को छोड़ने के लिए आए थे. हालांकि एएचटीयू ने पहले ही आरोपियों को दबोचने के लिए तैयारी कर रखी थी. तय प्लान के मुताबिक, दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. यह भी पढ़ें : Government of Odisha: रथ यात्रा उत्सव के दौरान पुरी के लिए ट्रेन की आवाजाही को प्रतिबंधित करेगा पूर्वी तटीय रेलवे

डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया, हमें कुछ दिन पहले एक नंबर की जानकारी मिली, जिसके माध्यम से ऑनलाइन लड़कियां देह व्यापार के लिए सप्लाई की जाती थी, सूचना पर हमारी एएचटीयू ने एक जाल बिछाया और आरोपियों से बात कर उन्हें एक तय लोकेशन पर बुलाया, जहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, पुलिस ने दो लड़कियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इनमें एक लड़की मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है, तो दूसरी कोलकाता निवासी है. इसके अलावा एक मुख्य आरोपी की तलाश भी की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2021 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).