देश

Assembly Elections 2021: अखिलेश बोले, भाजपा चाहे जिस चेहरे पर चुनाव लड़े, जनता सत्ता से करेगी बेदखल

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर निषाना साधा और कहा कि भाजपा चाहे जिस चेहरे पर चुनाव लड़े लेकिन जनता उसे सत्ता से बाहर कर देगी. पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को सैफई में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे.

Assembly Elections 2021: अखिलेश बोले, भाजपा चाहे जिस चेहरे पर चुनाव लड़े, जनता सत्ता से करेगी बेदखल
अखिलेश यादव और पीएम मोदी (Photo Credits-PTI)

इटावा, 20 जून : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर निषाना साधा और कहा कि भाजपा चाहे जिस चेहरे पर चुनाव लड़े लेकिन जनता उसे सत्ता से बाहर कर देगी. पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को सैफई में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने जा रही है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किसके चेहरे पर चुनाव लड़ रही है. पूरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी चुनाव से पूर्व किए गए किसी वायदे को पूरा नहीं कर पाए. जनता भाजपा से यह जानना चाहती है कि पिछले संकल्प पत्र में उन्होंने जो वायदे किए थे उनको पूरा क्यों नहीं किया.

उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना होगा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए क्या किया. किसानों, बेरोजगारों, शिक्षित युवाओं, नौकरी पेशा लोगों के लिए क्या किया. पूरे पांच साल समाज का हर वर्ग प्रताड़ित रहा. पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है. भाजपा को बढ़ती हुई महंगाई पर जवाब देना चाहिए. जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बारे में कहा कि जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया है. इनके सदस्य नहीं जीते जिसके परिणाम सभी के सामने हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है. जिलों के कप्तान और जिलाधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: पूरे विश्व में कोविड-19 के मामले 17.8 करोड़ से ज्यादा

ज्ञात हो कि सैफई परिवार में बेटी की शादी के कार्यक्रम में मुलायम परिवार का पूरा कुनबा शनिवार को एकत्र हुआ. विवाह की खुशी के बीच हर किसी की निगाह परिवार में आपसी संबंधों पर टिकी रही, खास तौर पर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अपने भाई की पौत्री दीपाली की शादी समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को अपने बेटे अखिलेश यादव के साथ सैफई पहुंचे. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: नदियों के उफान को देखते हुए 16 जिलों में बाढ़ अलर्ट

रविवार को होने वाले विवाह समारोह में जहां सपा का पूरा कुनबा आ गया है वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के भी परिवार के साथ पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. सैफई महोत्सव के संस्थापक दिवंगत रणवीर सिंह यादव की बेटी और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की बहन दीपाली का रविवार को विवाह है. इसमें शामिल होने के लिए शनिवार दोपहर बाद हवाई जहाज से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सैफई हवाई पट्टी पहुंचे. प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी पहुंच गए. कोविड प्रोटोकॉल के चलते सीमित संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है. शादी में तेज प्रताप के ससुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, सास राबड़ी देवी, साले तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के भी शामिल होने की भी उम्मीद जताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2021 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).