Arshi Khan शादी के ढूंढ रही हैं दूल्हा, Salman Khan से की ये खास अपील
बिग बॉस 14' से मशहूर हुईं अभिनेत्री अर्शी खान ने रिएलिटी शो 'स्वयंवर' के साथ टेलीविजन में फिर से अपनी वापसी की हैं. वह चाहती हैं कि बिग बॉस के मेजबान सलमान खान सही जीवनसाथी चुनने में उनकी मदद करें.
मुंबई, 20 जून : 'बिग बॉस 14' से मशहूर हुईं अभिनेत्री अर्शी खान (Arshi Khan) ने रिएलिटी शो 'स्वयंवर' के साथ टेलीविजन में फिर से अपनी वापसी की हैं. वह चाहती हैं कि बिग बॉस के मेजबान सलमान खान सही जीवनसाथी चुनने में उनकी मदद करें. अर्शी ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि सलमान साहब को शो में दूल्हा ढूंढने में मेरी मदद करनी चाहिए. वह इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने आगे बढ़ने और सफल होने में मेरी मदद की है. उन्होंने मुझे 'बिग बॉस' में जीवन भर का सबक दिया है."
शो के फॉर्मेट के मुताबिक, इसमें अर्शी खुद यह तय करेंगी कि उनके किसके साथ जिंदगी में आगे बढ़ना है यानि कि किसे अपने जीवनसाथी के रूप में चुनना है. 'विष' और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' जैसे टेलीविजन शोज में नजर आ चुकीं अर्शी का कहना है कि 'स्वयंवर' के बाद उनका प्लान ओटीटी के और अधिक प्रोजेक्ट्स में शामिल होना है. यह भी पढ़ें :Happy Father’s Day 2021: बॉलीवुड की इन फिल्मों के साथ मनाए फादर्स डे का ये स्पेशल दिन
View this post on Instagram
वह कहती हैं, "ओटीटी स्क्रीन के लिए मेरे पास फिलहाल कई सारे ऑफर हैं, लेकिन मैं इन्हें कर नहीं पा रही हूं क्योंकि अपने 'स्वयंवर' की शूटिंग में अभी व्यस्त हूं. लेकिन यह खत्म कर लेने के बाद मैं एक्टिंग में दोबारा अपनी वापसी करूंगी और कई सारे ओटीटी प्रोजेक्ट्स साइन करूंगी."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2021 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

