माल्या-चोकसी-नीरव मोदी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 9371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने भगोड़े कारोबारियों विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी की 9,371 करोड़ रुपये की संपत्ति सरकारी बैंकों को सौंप दी है, ताकि उनके खिलाफ की गई धोखाधड़ी से हुई नुकसान की भरपाई हो सके.