देश

ज्योतिरादित्य सिंधिया का तंज, कहा- कांग्रेस नामदारों की पार्टी है और BJP कामदारों की

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्यसभा में सांसद ज्येातिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस तो नामदारों की पार्टी है और भाजपा कामदारों की पार्टी हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया का तंज, कहा- कांग्रेस नामदारों की पार्टी है और BJP कामदारों की
ज्योतिरादित्य सिंधिया (Photo Credits: Facebook)

भोपाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा (BJP) के राज्यसभा में सांसद ज्येातिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस (Congress) तो नामदारों की पार्टी है और भाजपा कामदारों की.  सिंधिया इन दिनों मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं.  वे मंगलवार को शिवपुरी में थे और उन्होंने इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. संवाददाताओं से चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि मुझे सियासत में दिलचस्पी नहीं है.  संघर्ष जीवन का अर्थ है.  मैंने सत्य का मार्ग पकड़ा हुआ है. इसलिए कोई कुछ कहे मुझे क्या लेना देना. हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने सही कहा है कि कांग्रेस नामदारों की पार्टी है और भाजपा कामदारों की.

शिवपुरी में कोरोना संकट के बीच मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण के दौरान यहां पर स्वास्थ्य की क्या-क्या सुविधा है और संभावित तीसरी लहर के बीच क्या प्रबंध हैं इसको लेकर सांसद सिंधिया ने कॉलेज के डीन सहित अन्य चिकित्सक व स्टाफ से चर्चा की. शिवपुरी मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया के नाम पर किए जाने पर सांसद सिंधिया ने इसका स्वागत किया. यह भी पढ़े: Jyotiraditya Scindia: राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस को खुद पता नहीं है कि उनके नेता ने क्या किया, क्या नहीं

कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय मंजूर हुए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण और फिर विकास के मुद्दे पर पूर्व में जो विवाद था उस पर अपनी प्रतिक्रिया में सांसद सिंधिया ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण व इसके विकास के लिए मैं जब कांग्रेस में था तब भी मुझे भाजपा के जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का साथ मिलता रहा है.  आज भाजपा में आने के बाद तो सभी का साथ मिल रहा है.

राज्यसभा सांसद सिंधिया ने कहा कि मैंने शिवपुरी के लिए हमेशा विकास के सपने देखे, जो आज साकार रूप में सामने हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2021 11:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).