जंगली हाथी ने केरल की महिला को कुचला
केरल के इडुक्की जिले में शुक्रवार को एक दुखद घटना में एक 36 वर्षीय महिला को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना शंकरपांड्यामेत्तिल में सुबह करीब 5.30 बजे हुई, जब महेंद्रकुमार और उनकी पत्नी विजी बाइक से तमिलनाडु की सीमा पर जा रहे थे.