टेनेसी में गोलीबारी के बाद बंदूकधारी ने आत्महत्या की
अमेरिकी राज्य टेनेसी में किराना दुकान पर एक बंदूकधारी ने गोली चलाई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य घायल हो गए और बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली.
वाशिंगटन, 24 सितम्बर: अमेरिकी राज्य टेनेसी में किराना दुकान पर एक बंदूकधारी ने गोली चलाई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य घायल हो गए और बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली. यह जानकारी पुलिस ने दी. यह भी पढ़े: कोविड से जान गंवाने वालों के परिवारों को 50 हजार रुपये का मुआवजा भद्दा मजाक: कांग्रेस
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरुवार को मेम्फिस से लगभग 30 मील पूर्व में स्थित उपनगर कोलियरविले में हुई. कोलियरविले के पुलिस प्रमुख डेल लेन ने पुष्टि की है कि घायलों में से एक व्यक्ति आईसीयू में है और दूसरे की सर्जरी की जा रही है.
लेन के अनुसार, पुलिस को दोपहर करीब 1.30 बजे क्रोगर किराने की दुकान पर एक शूटर के गोली चलाने की सुचना मिली. जांचकर्ताओं को अभी तक मास शूटिंग के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2021 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

