अमेरिका में कोरोना से कोहराम, अब तक 7 लाख लोगों ने संक्रमण से गंवाई जान
कोविड -19 महामारी के कारण अमेरिका में होने वाली मौतों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 7 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. ये आंकड़ा जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपडेट में बताया कि शनिवार की सुबह तक, मरने वालों की संख्या बढ़कर 700,258 हो चुकी है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है.