विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' में बॉक्सिंग के दिग्गज माइक टायसन आएंगे नजर
तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा की पहली हिंदी फिल्म 'लाइगर' में अमेरिकी बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे. इस सप्ताह की शुरूआत में विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा की थी.
मुंबई, 1 अक्टूबर : तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की पहली हिंदी फिल्म 'लाइगर' में अमेरिकी बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे. इस सप्ताह की शुरूआत में विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा की थी. उन्होंने ट्वीट किया था, "हमने आपसे पागलपन का वादा किया था. हमने उसकी शुरूआत कर दी है.
भारतीय स्क्रीन पर पहली बार हमारी टीम हैशटैग लाइगर में शामिल हो रहे हैं, द बैडेस्ट मैन ऑन प्लैनट, बॉक्सिंग के भगवान, द लीजेंड, द बीस्ट, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम, आयरन माइक टायसन. हैशटैग नमस्ते टायसन." यह भी पढ़ें : ‘Bigg Boss 15’ के प्रोमो में आसिम रियाज की टांग खींचते नजर आए सलमान खान
बॉक्सिंग चैंपियन का स्वागत करते हुए अभिनेता ने घोषणा के साथ एक प्रचार वीडियो भी अपलोड किया. पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनन्या पांडे भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

