विदेश

अमेरिका में कोरोना से कोहराम, अब तक 7 लाख लोगों ने संक्रमण से गंवाई जान

कोविड -19 महामारी के कारण अमेरिका में होने वाली मौतों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 7 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. ये आंकड़ा जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपडेट में बताया कि शनिवार की सुबह तक, मरने वालों की संख्या बढ़कर 700,258 हो चुकी है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है.

अमेरिका में कोरोना से कोहराम, अब तक 7 लाख लोगों ने संक्रमण से गंवाई जान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 2 अक्टूबर: कोविड -19 (Covid-19) महामारी के कारण अमेरिका (America) में होने वाली मौतों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 7 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. ये आंकड़ा जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपडेट में बताया कि शनिवार की सुबह तक, मरने वालों की संख्या बढ़कर 700,258 हो चुकी है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है.

कैलिफोर्निया में अब तक कुल 69,225 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बाद टेक्सास (65,529), न्यूयॉर्क (55,416) और फ्लोरिडा (55,299) का स्थान रहा है. जिन राज्यों में 22,000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. उनमें पेंसिल्वेनिया, इलिनोइस, न्यू जर्सी, जॉर्जिया, मिशिगन और ओहियो भी शामिल हैं. यह भी पढ़े: America COVID-19 Update : अमेरिका में मृतकों की संख्या 7,00,000 के आंकड़े पर पहुंची

अमेरिका दुनिया के सबसे ज्यादा मामले और मरने वालों की संख्या के साथ महामारी की चपेट में आने वाला देश बना हुआ है, जिसमें 18 प्रतिशत से अधिक संक्रमण और लगभग 15 प्रतिशत मौतें शामिल हैं. वर्तमान मामले 43,617,650 हैं. देश में 22 फरवरी को कोविड से होने वाली मौतों में 5 लाख का इजाफा हुआ है और 15 जून को यह 600,000 से ज्यादा हो चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).