Uttar Pradesh: यूपी के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने Akhilesh Yadav पर साधा निशाना, कहा- मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए इस्लाम भी कबूल कर सकते हैं अखिलेश यादव
मंत्री का बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए उन्हें एक समान शख्सियत करार दिया था. संसदीय मामलों के राज्य मंत्री शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा, यह आईएसआई के निर्देश पर है कि अखिलेश यादव जिन्ना का महिमामंडन कर रहे हैं.