COVID-19 Update: भारत में कोरोनावायरस के 10,126 नए मामले, 266 दिनों में सबसे कम मामले
भारत में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 10,126 नए मामले सामने आए, जो 266 दिनों में सबसे कम मामले हैं. ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साझा किए. वहीं बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से कुल 322 लोगों की मौत हुई हैं, जिससे मौतों की संख्या बढ़कर 4,61,389 हो गई है.