राहुल द्रविड़ के साथ मैदान में उलझने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर को पु्लिस ने किया गिरफ्तार
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से कमंटेटर बने माइकल स्लेटर को कथित तौर पर इस साल अक्टूबर में घरेलू हिंसा के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, उस समय वे जमानत पर रिहा हो गए थे, लेकिन बुधवार 15 दिसंबर को उनको फिर से कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.