लॉटरी के नंबर की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर कर दी बाबा की हत्या
एक व्यक्ति ने अपनी लॉटरी संख्या की भविष्यवाणी करने में विफल रहने वाले बाबा रामदास गिरि की हत्या कर दी. आरोपी मोहम्मद जीशान ने कहा कि बाबा की गलत भविष्यवाणी के कारण उसे पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है.
बिजनौर, 15 दिसम्बर : एक व्यक्ति ने अपनी लॉटरी संख्या की भविष्यवाणी करने में विफल रहने वाले बाबा रामदास गिरि की हत्या कर दी. आरोपी मोहम्मद जीशान ने कहा कि बाबा की गलत भविष्यवाणी के कारण उसे पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. 56 वर्षीय गिरि नगला सोती गांव के रहने वाले थे और उनके कई अनुयायियों ने बाबा की भविष्यवाणियों पर धन अर्जित किया था.
मोहम्मद जीशान ने भी गिरी को लकी नंबर के लिए 51,000 रुपये और एक मोबाइल फोन दिया था और अपने सारे पैसे का उपयोग करके लॉटरी टिकट खरीदा था. लेकिन जब जीशान लॉटरी नहीं जीत पाया तो उसने गुस्से में गिरी को पीट-पीट कर मार डाला. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के लिए 56.7 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजनाएं स्वीकृत
बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि बाबा काली मंदिर के अंदर सिर में चोट के साथ मृत पाए गए. एसपी ने कहा कि निगरानी प्रणाली और मुखबिरों की मदद से जीशान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

