राहुल द्रविड़ के साथ मैदान में उलझने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर को पु्लिस ने किया गिरफ्तार
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से कमंटेटर बने माइकल स्लेटर को कथित तौर पर इस साल अक्टूबर में घरेलू हिंसा के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, उस समय वे जमानत पर रिहा हो गए थे, लेकिन बुधवार 15 दिसंबर को उनको फिर से कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
सिडनी, 15 दिसम्बर : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से कमंटेटर बने माइकल स्लेटर को कथित तौर पर इस साल अक्टूबर में घरेलू हिंसा के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, उस समय वे जमानत पर रिहा हो गए थे, लेकिन बुधवार 15 दिसंबर को उनको फिर से कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने कथित तौर पर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया, जिसे एक हिंसा आदेश या एवीओ के रूप में जाना जाता है. न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस ने कहा कि माइकल स्लेटर को बुधवार सुबह दूसरी बार गिरफ्तार किया गया था.
उन्हें सिडनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्हें जमानत देने से इन्कार कर दिया गया, क्योंकि उस दिन बाद में उन्हें अदालत में पेश होना था. आस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि 51 वर्षीय पर निर्धारित प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है. यह भी पढ़ें : स्टेशनों के विकास हेतु व्यवहार्यता अध्ययन के लिये कुछ राज्यों के स्टेशन आरएलडीए को सौंपे गए: सरकार
इस साल अक्टूबर में स्लेटर एक कथित मामले में पुलिस ने सडनी से गिरफ्तार किया था जहां से उन्हें अदालत में पेश किया गया था. स्लेटर को हाल ही में मामले को लेकर 2021-22 सीजन से कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

