देश

UP में रिश्ते हुए शर्मसार, 9 साल की बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे की हालत में नौ साल की बच्ची के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. खागा के पुलिस उपाधीक्षक (CO) गयादत्त मिश्रा ने कहा कि पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आरोपी के बड़े भाई ने मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

UP में रिश्ते हुए शर्मसार, 9 साल की बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे की हालत में नौ साल की बच्ची के साथ उसके पिता (Father) ने कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) किया. खागा के पुलिस उपाधीक्षक (CO) गयादत्त मिश्रा ने कहा कि पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आरोपी के बड़े भाई ने मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. बच्ची की मां की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में पिता के इस घिनौनी हरकत को लेकर रोष हैं.

वहीं मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से खबर है कि  45 वर्षीय एक महिला से कथित रूप से बलात्कार करने में नाकाम होने पर दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या करने के तीन दिन बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़े: MP Shocker! भोपाल में पिता ने एक साल तक अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छैगांव माखन पुलिस थाना प्रभारी राधेश्याम मालवीय ने बताया कि इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर खंडवा से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम चमाटी फाटे के पास एक बगीचे में शनिवार को इस महिला के शव मिला था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).