Samsung Galaxy S22: बिग डिस्प्ले के साथ मिलेगा कमाल का कैमरा, इन फीचर्स से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी एस22
सैमसंग (Samsung) अपनी अगली प्रीमियम फ्लैगशिप एस22 सीरीज (Galaxy S22) को 9 फरवरी को लॉन्च करने के लिए तैयार है और अब आधिकारिक घोषणा से पहले, सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन सामने आ गए हैं. 9टु5गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, स्टैंडर्ड गैलेक्सी एस22 में 6.1 इंच का डिस्प्ले होगा. इस बीच, गैलेक्सी एस22 प्लस में 6.6-इंच का पैनल होगा.