देश

Uttar Pradesh: आवारा कुत्तों ने महिला को बनाया निशाना, मौत

एक चौंकाने वाली घटना में, 30 वर्षीय महिला अपने मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा करके घर लौट रही थी, उस पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

Uttar Pradesh: आवारा कुत्तों ने महिला को बनाया निशाना, मौत
डॉग फाइट (Photo Credits: PTI)

बिजनौर, 27 जनवरी : एक चौंकाने वाली घटना में, 30 वर्षीय महिला अपने मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा करके घर लौट रही थी, उस पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला को अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के बिजनौरा गांव की है जब महिला नथिया को कुत्तों ने काट लिया. उसके चेहरे, पेट और गले पर गहरे जख्म थे.

परिजन बेहोशी की हालत में उसे हसनपुर सामुदायिक केंद्र ले गए लेकिन डाक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि आवारा कुत्तों का झुंड क्षेत्र में खतरा बन गया है. कुत्तों ने पहले पड़ोसी कनाटा, दीपपुर, रामपुर और भाभा गांवों में लोगों पर हमला किया था. यह भी पढ़ें : COVID-19: उत्तर प्रदेश के स्कूल 15 फरवरी तक बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी

पिछले साल दिसंबर में, हुसैनपुर गांव में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने अपने घर के पास एक 15 वर्षीय लड़की को अपना उस समय शिकार बनाया जब वह अपने घर से कचरा डालने के लिए निकली थी. लोगों ने स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है अन्यथा वे आगामी चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2022 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).