Delhi COVID-19 Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 635 कोरोना के नए मामलों सामने आए, 2 की हुई मौत
इस बीच, कुल 56,199 नए टेस्ट - 46,699 आरटी-पीसीआर और 9,500 रैपिड एंटीजन - पिछले 24 घंटों में किए गए, कुल मिलाकर 3,59,31,805 टेस्ट किए गए. पिछले 24 घंटों में 63,578 लोगों को टीका लगाए गए. इनमें से 7,756 पहली खुराक और 52,916 दूसरी खुराक थीं. पिछले 24 घंटों में 2,906 एहतियाती खुराक भी दी गईं. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अब तक कुल 3,09,11,394 लोगों का टीकाकरण हो चुका है.