Congress नेता कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- जी-23 ने गांधी परिवार के बाहर कभी कांग्रेस अध्यक्ष की मांग नहीं की
इस बीच, नाथ ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकारों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "दूध महंगा हो रहा है, जबकि शराब सस्ती हो रही है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का दूध, सब्जियों, दवाओं और दैनिक जरूरत की अन्य वस्तुओं सहित खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ रहा है."