IPL 2022, MI vs LSG: लखनऊ ने मुंबई को 200 रनों का दिया लक्ष्य, केएल राहुल ने 100वें मैच में जड़ा शतक
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने शानदार शुरुआत की, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 57 रन बनाए. इस दौरान, क्विंटन डी कॉक (24) एलेन के शिकार बने. इसके बाद, कप्तान केएल राहुल और मनीष पांडे ने जबरदस्त बल्लेबाजी की. कप्तान राहुल ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसे टीम का स्कोर भी एक विकेट के नुकसान पर 100 के पार पहुंच गया.