देश

Tamil Nadu: चिथिरई उत्सव के दौरान मची भगदड़, दो लोगों की मौत, आठ घायल

तमिलनाडु के मदुरई में चिथिरई उत्सव के दौरान वैगई नदी में भगवान कल्लाझगर के प्रवेश को देखने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान भगदड़ मच गई.

Tamil Nadu: चिथिरई उत्सव के दौरान मची भगदड़, दो लोगों की मौत, आठ घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

चेन्नई, 16 अप्रैल : तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मदुरई में चिथिरई उत्सव के दौरान वैगई नदी में भगवान कल्लाझगर के प्रवेश को देखने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान भगदड़ मच गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए. इसकी जानकार तमिलनाडु पुलिस ने दी.

कोविड -19 प्रतिबंध के कारण यह आयोजन दो साल के अंतराल के बाद हो रहा है. पुलिस के मुताबिक, मृतक में एक अधेड़ उम्र के पुरुष और एक महिला शामिल है. जिनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. वहीं 8 लोग घायल है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: नाश्ते में नमक अधिक होने से नाराज पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, गिरफ्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).