Monsoon Update: मानसून की रफ्तार पड़ी सुस्त, केरल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से कम बारिश दर्ज- महाराष्ट्र, गोवा और आंध्र का इंतजार बढ़ा
इस समय महाराष्ट्र पहुंचने पर सामान्य प्रगति के विपरीत, महत्वपूर्ण दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल के अधिकांश हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम व पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ गया. केरल में दक्षिण-पश्चिमू मानसून की शुरुआत 29 मई को भारी बारिश के बीच हुई थी, लेकिन इसके दो दिनों के बाद बारिश धीमी हो गई और मानसून आगे बढ़ गया.