देश

Bihar: केंद्रीय मंत्रियों के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के लगाए जा रहे मायने

इस दौरान स्वागत कर रहे अधिकारी को भी दोनो नेताओं ने 'पहले आप, पहले आप ' करते दिखे. इन घटनाओं के बाद अब इसके मायने निकाले जाने लगे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सह रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया भी अपने बिहार के दौरे के क्रम में दो दिन पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी.

Bihar: केंद्रीय मंत्रियों के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के लगाए जा रहे मायने
नीतीश कुमार और नितिन गडकरी (Photo Credits: IANS)

पटना: बिहार (Bihar) में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के रिश्तों को लेकर सरकार बनने के बाद से ही विभिन्न मुद्दों को लेकर तकरार चलती रही है. इस दौरान हाल के दिनों में केंद्रीय मंत्रियों (Union Ministers) के बिहार दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री आवास पहुंचना और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात के बाद अब सियासी मायने भी निकाले जाने लगे हैं. Bihar: सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी, BJP ने MLC टुन्ना पांडेय को पार्टी से किया निलंबित

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को कई परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए बिहार पहुंचे. इन कार्यक्रमों में दोनो नेताओं की मुलाकात भी होनी तय थी, लेकिन गडकरी पटना हवाई अड्डे से सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और चाय पर चर्चा की.

इसके बाद दोनो गांधी सेतु सहित अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास समारोह में पहुंचे. इस दौरान दोनो नेताओं ने अपने - अपने संबोधनों में एक दूसरे की जमकर तारीफ करते नजर आए.

गडकरी ने जहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास करने की बात की वही नीतीश ने भी गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं तो आपको भूल नहीं सकता. मुख्यमंत्री ने कहा कि इथेनॉल के लिए जो आपने काम शुरू कराया है, इसके लिए हम आपको नहीं भूलेंगे.

इस दौरान स्वागत कर रहे अधिकारी को भी दोनो नेताओं ने 'पहले आप, पहले आप ' करते दिखे. इन घटनाओं के बाद अब इसके मायने निकाले जाने लगे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सह रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया भी अपने बिहार के दौरे के क्रम में दो दिन पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी.

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और दिल्ली के लिए निकल गए थे. इस मुलाकात के बाद भी कई तरह की चर्चा हुई थी. वैसे, नीतीश कुमार ने इस मुलाकात पर बाद में कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान उनके पुराने मित्र हैं। बात और मुलाकात होती रहती है.

गडकरी की मुख्यमंत्री से नजदीकी को लेकर चर्चा है कि भाजपा किसी हाल में जदयू को अपने से अलग नहीं होने देना चाहती. कई लोग इसे राष्ट्रपति चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से भी जोड़ रहे हैं.

हाल के दिनों में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की नजदीकी होने की खबर भी हवा में खूब तैर रही थी, जिसके बाद तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे थे. भाजपा के ऐसे नेताओं के बिहार आने से राजग एक बार फिर से मजबूत दिख रही है.

इस विषय को लेकर भाजपा और जदयू के नेता बहुत कुछ बोलने को तैयार नहीं दिखते.

बहरहाल, भाजपा नेताओं के मुख्यमंत्री आवास में लगातार हो रही 'एंट्री' आने वाले दिनों में बिहार की सियासत में क्या गुल खिलाती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इसे लेकर हो रही चर्चा से सियासत गर्म है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).