विदेश

ईरान में ट्रेन के पटरी से उतरने से 10 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पूर्वी ईरान के ताबास में बुधवार को एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए.

ईरान में ट्रेन के पटरी से उतरने से 10 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

तेहरान, 8 जून : पूर्वी ईरान के ताबास में बुधवार को एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए. इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी ने कहा कि घटना स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे हुई.

ट्रेन में लगभग 350 यात्री सवार थे और यह ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना रेगिस्तानी शहर ताबास से लगभग 50 किमी दूर हुई. यह भी पढ़ें : यूक्रेन के पूरे डोनबास क्षेत्र पर कब्जे के करीब पहुंचा रूस

ताबास के गवर्नर अली-अकबर रहीमी ने आईआरएनए को बताया कि ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए. बचाव और राहत कार्र्यो के लिए बचाव दल, 12 एम्बुलेंस, एक हेलीकॉप्टर यज्द और एक ट्रेन को तुरंत सेवा में लगाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).