नूपुर शर्मा घृणा बयान: अल-कायदा ने दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में हमले की दी चेतावनी
भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) ने पैगंबर मोहम्मद के अपमान का बदला लेने के लिए दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 'आत्मघाती बम विस्फोट' करने की चेतावनी जारी की है.
नई दिल्ली, 8 जून : भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) ने पैगंबर मोहम्मद के अपमान का बदला लेने के लिए दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 'आत्मघाती बम विस्फोट' करने की चेतावनी जारी की है. एक्यूआईएस ने एक धमकी भरा पत्र जारी किया. इसमें लिखा गया, भगवा आतंकवादियों को अब दिल्ली, बंबई, यूपी और गुजरात में अपने अंत का इंतजार करना चाहिए. वे न तो अपने घरों में और न ही अपनी किलेबंद सैन्य छावनियों में शरण ले पाएंगे.
इसने कहा, दुनिया भर के मुसलमानों के दिलों से खून बह रहा है और वे बदला और प्रतिशोध की भावना से भरे हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें पार्टी ने निलंबित कर दिया था. यह भी पढ़ें : Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड बस दुर्घटना ने मप्र सरकार को सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर गौर करने के लिए प्रेरित किया
नूपुर शर्मा के विवादित बयान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोहराम मचा हुआ है. अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन, इंडोनेशिया और ईरान समेत कई मुस्लिम देशों के साथ-साथ इस्लामी सहयोग संगठन ने उनके बयानों का विरोध किया है और माफी की मांग की है. एक्यूआईएस की ओर से दी गई धमकी के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

