मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार दिनांक 11 सितम्बर को जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला में ग्राम रांधी (खोतिला) में आयी दैवी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेंगे
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में फुलवारी शरीफ आतंकी मामले के सिलसिले में इकराम के कोचिंग सेंटर और मुजफ्फरपुर स्थित उनके घर पर छापा मारा था और कुछ दस्तावेज और एक लैपटॉप जब्त किया था, लैपटॉप की जांच के दौरान मंसूरी के साथ इकराम की फोटो मिली.
"आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सुशोभित किया गया था. राहुल गांधी में इस पर सवाल उठाने की हिम्मत नहीं है. अगर राहुल गांधी आतंकवाद का विरोध करते हैं, तो वह इसकी निंदा करने में विफल क्यों रहे."
नेशनल हाईवे फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल द्वारा किए जा रहे के ट्रायल में कई संतोषजनक परिणाम सामने आए हैं. इसमें से एक है गाड़ियों तक आपातकालीन स्तिथि में तकनीकी सहायता पहुंचना. प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिजीत सिन्हा ने बताया कि उनके द्वारा चलाई जाने वाली सभी बसों और कारों में एक खास तकनीक का ट्रेकिंग डिवाइस लगाया गया है
पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष ने बताया कि हाथी के बच्चे को पिलहाल बेतला में जूही हथिनी के साथ सुरक्षित रखा गया है. अभी उसका इलाज किया जा रहा है, जब स्वस्थ हो जाएगा, तब निर्णय लिया जाएगा कि उसे जंगल में छोड़ा जाए या पाला जाये. इस बीच जंगल में हाथियों के झुंड पर नजर रखी जाएगी। पहली कोशिश यही होगी कि इसे उसके झुंड में शामिल करा दिया जाये.
जहां पर एक की मौत हो गई और दूसरी की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर घर से बिना बताए निकली थीं.
मुश्ताक ने रविवार को फिर से श्रीलंका से मिलने पर एशिया कप फाइनल जीतने के लिए अपनी टीम पर विश्वास व्यक्त किया और कहा कि अच्छी टीमों को टॉस के आधार पर मैच के परिणाम के बारे में नहीं सोचना चाहिए,
आर्चर ने अपनी दाहिनी कोहनी का रिहैबिलिटेशन 2022 की शुरूआत में शुरू किया था जिसकी पिछले साल के आखिर में सर्जरी हुई थी. जून में उनकी निर्धारित वापसी से एक दिन पहले वह पीठ में चोट खा बैठे.
नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 66 में पत्नी ने रोटी नहीं बनाई तो पति ने तवे से मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. नोएडा के थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 66 स्थित श्रमिक कुंज में पति-पत्नी के बीच रोटी बनाने को लेकर झगड़ा हो गया
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को आस्ट्रेलिया के सफेद गेंद के कप्तान आरोन फिंच के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट से संन्यास लेने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके साथ और उनके खिलाफ वर्षों से खेलना बहुत अच्छा रहा.
कर्नाटक के हावेरी जिले के करजगी गांव में शनिवार को दो लोगों पर हमला करने के बाद ग्रामीणों ने एक लोमड़ी को मार डाला. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे पेड़ काटने के दौरान बिजली के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद उनके छोटे भाई दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन की विधायकी पर भी खतरे की तलवार लटक गई है. चुनाव आयोग ने कन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट मामले में उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर शुक्रवार को झारखंड के राज्यपाल के पास अपना मंतव्य भेजा है.
बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां एक 14 वर्षीय बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि वे एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से संबंधित जांच में कोलकाता में छह परिसरों में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत तलाशी अभियान चला रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया के सफेद बॉल कप्तान आरोन फिंच 11 सितम्बर को केर्न्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. हालांकि वह टी20 खेलना जारी रखेंगे और आगे आने वाले टी20 विश्व कप में टीम का नेतृत्व भी करेंगे.
स्पेन के युवा खिलाड़ी कार्लोस अलकाराज ने घरेलू दावेदार फ्रांसिस तियाफो को मैराथन संघर्ष में 6-7(6), 6-3, 6-1, 6-7(5), 6-3 से हराकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बना ली है.
ऑस्ट्रेलिया के सफेद बॉल कप्तान आरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है और उन्होंने स्वीकार किया है कि वह पिछले कुछ समय से अपनी खराब फॉर्म और कंधे की चोट के चलते अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं बना पाते.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि आलराउंडर नताली शिवर के न होने के बावजूद इंग्लैंड एक अच्छी टीम है और उसे वह हल्के में नहीं लेंगे .
कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने बेंगलुरु के येलहंका न्यू टाउन में बाल विवाह के आरोप में एक 14 वर्षीय लड़की के 46 वर्षीय पति और माता-पिता को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अब शादी कराने वाले पुजारी की तलाश शुरू कर दी है.